20 अगस्त 2013 - 19:30
ईरानी पत्रकार की हत्या के लिए आतंकवादियों के समर्थक देश ज़िम्मेदार

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने सीरिया में डाक्युमेन्ट्रीय फिल्म बनाने वाले ईरानी पत्रकार की आतंकवादियों द्वारा शहीद किये जाने की भर्त्सना की है

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने सीरिया में डाक्युमेन्ट्रीय फिल्म बनाने वाले ईरानी पत्रकार की आतंकवादियों द्वारा शहीद किये जाने की भर्त्सना की है। सैयद अब्बास एराक़ची ने सीरिया में आतंकवादियों के हाथों ईरानी पत्रकार हादी बाग़बानी की शहादत की ओर संकेत किया और कहा कि इस शहादत के लिए वे देश जिम्मेदार हैं जो आतंकवादियों का हर प्रकार से समर्थन कर रहे हैं और सीरिया में लोगों एवं विदेशी नागरिकों की हत्या के लिए प्रोत्साहित करते हैं। सैयद अब्बास एराक़ची ने सीरिया में जारी लड़ाई में पत्रकारों की जान की सुरक्षा पर बल देते हुए कहा कि ईरान, संबंधित अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से मांग करता है कि पत्रकारों की जान की सुरक्षा के परिप्रेक्ष्य में इस विषय के संबंध में कार्यवाही करे। विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने सीरिया में शहीद होने वाले ईरानी पत्रकार बाग़बानी के परिजनों, पत्रकारों और डाक्युमेन्ट्रीय फिल्म बनाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की और शहीद बाग़बानी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। हादी बाग़बानी ईरानी पत्रकार थे जो सीरिया संकट के संबंध में डाक्युमेन्ट्रीय फिल्म बनाने के लेने के लिए सीरिया गये थे और सोमवार की रात को सीरिया के निकट जिब्हतुन्नस्रा नामक आतंकवादी गुट के सदस्यों ने उन्हें शहीद कर दिया।